किराए के मकान में रहने वाली महिला ने की खुदकुशी

Please Share

किराए के मकान में रहने वाली महिला ने की खुदकुशी 2 Hindi News Bharat »

हरिद्वारः थाना सिडकुल क्षेत्र में आज एक और महिला ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार सिडकुल क्षेत्र के रोशनाबाद में किराए के मकान में रहने वाली आरती पत्नी रवि कुमार 21 वर्ष निवासी संतरा, बजरीगंज बदायूं, यूपी ने पारिवारिक तनाव के चलते कमरे में ही पंखे से लटक कर जान दे दी।

इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

You May Also Like

Leave a Reply