कुलभूषण पर पाकिस्तान के सामने- भारत ने रखी तीन मांगे

Please Share
कुलभूषण पर पाकिस्तान के सामने- भारत ने रखी तीन मांगे 2 Hindi News Bharat »

दिल्ली

पिछले कई दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच रिटायर्ड नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव को लेकर तनातनी बनी हुई है। जिसके बाद पाकिस्तान रोज रोज नये पैंतरेबाजी दिखा रहा है। शुक्रवार (14 अप्रैल) को विदेश मामलों के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने नया राग छेड़ा। उन्होंने कहा कि अगर कुलभूषण जाधव बेकसूर है तो वो हिन्दू और मुसलमान बनकर अलग अलग नाम से दो पासपोर्ट क्यों रखे हुए था। बता दें कि पाकिस्तान ने दावा किया है कि कुलभूषण जाधव के पास से दो पासपोर्ट बरामद हुए हैं। सरताज अजीज ने कहा कि भारत सरकार ये नहीं बता पाई है कि उनका नेवी कमांडर पाकिस्तान में क्या कर रहा था। सरताज अजीज ने ये भी कहा कि कुलभूषण जाधव पाकिस्तानी सैन्य अदालत के फैसले के खिलाफ 40 दिनों के अंदर अपील कर सकता है। बता दें कि कुछ ही दिन पहले सरताज अजीज ने ही कहा कि पाकिस्तान के पास कुलभूषण जाधव के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए जरूरी सबूत मौजूद नहीं है।

इधर भारत के रिटायर्ड नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव की पाकिस्तान से सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार ने कोशिशें तेज कर दी है। शुक्रवार (14 अप्रैल) को पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त गौतम बंबावाले ने पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ से मुलाकात की और भारत की ओर से तीन मांग पाकिस्तान के सामने रखी।

पहली मांग

भारत ने पाकिस्तान सरकार से कुलभूषण जाधव के खिलाफ लगाये गये चार्जशीट की कापी मांग की है। ताकि भारत कुलभूषण के आरोपों को पढ़ सके और उसी के बुनियाद पर इस सजा के खिलाफ अपील कर सके।

दूसरी मांग

भारत के उच्चायुक्त गौतम बंबावाले ने पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ से पाकिस्तान के सैन्य अदालत के फैसले की कॉपी भी मांगी है।

तीसरी मांग

भारत सरकार ने पाकिस्तान स्थित अपने उच्चायोग के अधिकारियों के जरिये कुलभूषण जाधव से मिलने की मांग की है, ताकि भारत सरकार कुलभूषण जाधव का हाल चाल जान सके। लेकिन भारत सरकार के इस मांग के जवाब में पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ ने कहा कि चूंकि ये मामला जासूसी का है इसलिए भारत की ये मांग पूरी नहीं की जा सकती है। लेकिन भारत सरकार का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय कानून के मुताबिक भारतीय पक्ष को कुलभूषण जाधव से मिलने की इजाजत मिलनी चाहिए। भारत सरकार 14 बार पाकिस्तान से कुलभूषण यादव से मिलाने की मांग कर चुका है।

हर दिन कुलभूषण को सुरक्षित भारत लाने की मांग बढ़ने लगी है। जिसके बाद भारत सरकार के सामने भी कुलभूषण को किसी भी हाल में पाकिस्तान से सुरक्षित अपने देश लाने की चुनौती बनी हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply