केदारनाथ धाम में मौसम ने एक बार फिर ली करवट, हुई जमकर बर्फबारी

Please Share
रूद्रप्रयाग: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल दी है। मंगलवार सुबह से यहां जमकर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण ठंड भी बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में सीजन की यह दूसरी बर्फबारी है। बर्फबारी से यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों की छतों समेत कई जगह बर्फ की परत जम गई है जिस वजह से केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्य भी ठप पड़ गए हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को भैयादूज के पर्व पर बंद होंगे। 
केदारनाथ के अलावा मद्महेश्वर, तुंगनाथ और कालीशिला की पहाड़ियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई। वहीं मुनस्यारी के ऊंचे इलाके पंचाचूली, राजरंभा, हसलिंग, नंदा देवी, नागनी धुरा सहित आसपास की जगहों पर बारिश के साथ बर्फबारी हुई। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकार्ड किया गया। हाल ही में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की तिथियां निश्चित की गई है। इसके अलावा  तुंगनाथ और मद्महेश्वर धाम के कपाट बंद होने की भी तिथियां घोषित की गई हैं। 
कब बंद होंगे चारो धामों के कपाट 
गंगोत्री मंदिर – 15 नवंबर 2020 को दोपहर 12:15 बजे
यमुनोत्री – 16 नवंबर 2020 को दोपहर 12:15 बजे
बदरीनाथ धाम – 19 नवंबर 2020 को अपराह्न तीन बजकर 35 
केदारनाथ धाम – 16 नवंबर 2020 को सुबह 5:30 बजे

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like