कैफे कॉफी डे: छापे में मिली 650 करोड़ की अघोषित आय..

Please Share
कैफे कॉफी डे: छापे में मिली 650 करोड़ की अघोषित आय.. 2 Hindi News Bharat »

बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद और कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे में 650 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा हुआ है।

वीजी सिद्धार्थ टूरिज्म, आईटी और अन्य क्षेत्रों के कारोबार से भी जुड़े हैं। आयकर विभाग के मुताबिक इस मामले में नियमों के उल्लंघन की कई बातें सामने आई हैं और इससे जुड़े पुख्ता सबूत भी मिले हैं।

आपको बता दे कि गुरुवार को बेंगलुरु, हासन, चिकमगलूर, चेन्नई और मुंबई में वीजी सिद्धार्थ से जुड़ी 25 संपत्तियों पर छापे मारे गए थे। सिद्धार्थ भारत में कॉफी आउटलेट की सीरीज कैफे कॉफी डे के संस्थापक-मालिक हैं और जनवरी, 2015 से इसके अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रहे हैं। वह निवेशक भी हैं और उनकी कुछ आईटी कंपनियों में हिस्सेदारी भी है। वह देश में कॉफी के बीजों के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply