दुकान का ताला तोड़ बदमाशों ने हजारों की नकदी पर किए हाथ साफ

Please Share


मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी की शांत वादियों में चोरी की वारदात लगातार सामने आने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। बीती रात को अज्ञात चोरों ने चिक चोकलेट के पास एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व सामान लेकर फरार हो गए। मसूरी में एक हफ्ते के भीतर चोरी की यह दूसरी घटना है।
जानकारी के अनुसार चिक चोकलेट के पास दुकानस्वामी रमेश खंडूड़ी आज सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा मिला। इसके बाद अंदर झांका तो पता चला कि गल्ले से 30 हजार की नकदी व लगभग उतनी ही कीमत का सामान चोरी हो गया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
एसआई मसूरी मुकेश डिमरी ने बताया कि चोरी की जल्द खुलासा किया जाएगा।
वहीं, एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती ने हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बातचीत में कहा कि पीएम का दौरा होने के कारण पुलिस व्यस्त रही, जिस कारण पिछली चोरी की घटना के आरोपियों को भी अभी तक नहीं पकड़ा जा सका। पुलिस जल्द ही इस दिशा में जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply