कल के उत्तराखंड कैबिनेट के फैसले

Please Share
देहरादून: बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट में कुल 21 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद 20 को मंजूरी दी गई। जबकि सरकार की ओर से बार एसोसिएशन को आवंटित की गई जमीन को चिकित्सा शिक्षा विभाग को देने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार कर दोबारा से कैबिनेट में रखने को कहा गया है।
उत्तराखंड कैबिनेट के फैसले
  • उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपार्ट 2018 -19 को सदन की पटल पर लगी मुहर
  • आडीपीएल में विधुत विभाग की 257 करोड़ 61 लाख की बिल राशि पर लिया गया फैसला
  • 46 करोड़ राशि आडीपीएल से ली जाएगी, 211 करोड़ बुक एडजस्टमेंट पर बनी सहमति
  • शहरी निकायों में जन सुविधाओं को ऑनलाइन किया जाने के लिए 27 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई
  • नए निकायों में शामिल किए गए छेत्रों में भवन कर को दी गयी छूट
  • 40 निकायों में दी गयी राहत
  • 10 साल तक नही लिया जाएगा हाउस टैक्स, व्यावसायिक भवनों पर फैसला होगा लागू
  • ट्रेड लाइसेंस में दी गयी रियायत
  • चार धाम के लिए वाहनो के ग्रीन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन बनाने पर मुहर
  • 10 सीटर से नीचे वाहनो के ऑनलाइन बन सकेंगे ग्रीन कार्ड
  • अति संवेदनशील सूचना असरनचना 2020 नियमावली को मिली मंजूरी
  • कोविड 19 को लेकर महामारी को नियंत्रण पाने के लिए 100 शासनादेश किए गए सरकार के द्वारा जारी, कैबिनेट के समक्ष रखी गयी जानकारी
  • 30 करोड़ 61 लाख 68 हजार की धन राशि SC छात्र वृति छात्रों के लिए की गई जारी
  • उत्तराखंड के प्रति ब्लॉक में 2 अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोलने को कैबिनेट ने लगाई मुहर
  • उत्तराखंड खंडसारी नीति को अगले साल तक के लिए भी किया गया लागू
  • उत्तराखंड उद्यान खाद्य परस्करन नियमावली 2020 को मिली मंजूरी
  • उत्तराखंड में बनेंगे मधु गांव, हर ब्लॉक के न्यापंचायत के एक में बनेंगे मधु गांव
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने को लेकर बड़े फैसले
  • पंतनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए कृषि विश्वविद्यालय से निशुल्क दी जाएगी 1072 एकड़ जमीन
  • ऑनलाइन सेवाओं के लिए अति संवेदनशील सूचना अवसंरचना उत्तराखंड 2020 नियमावली को मंजूरी
  • नई शिक्षा नीति को कैबिनेट ने किया अंगीकरण
  • शिक्षा नीति को लागू करने के लिए बनी दो कमेटियां
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी स्टेरिंग कमेटी
  • डोईवाला में सीपेट के लिए 30 वर्ष की लीज पर निशुल्क दी जाएगी भूमि
  • विद्यालयी शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में भी बने टास्क फोर्स
  • टास्क फोर्स में उच्च शिक्षा मंत्री होंगे उपाध्यक्ष
  • मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 5100 महिलाओं के लिए नई योजना, सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा व्यापार स्थल, 40% खर्च देगी सरकार 60% खर्च लाभार्थी को करना होगा वहन

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like