क्या परवान चढ़ पाएगी गंगा संरक्षण की पहल?

Please Share
क्या परवान चढ़ पाएगी गंगा संरक्षण की पहल? 2 Hindi News Bharat »

देहरादून: गंगा सफाई और संरक्षण से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के मकसद से पूरे देश भर में 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक ‘स्वछता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत देशभर में आपने राज्ये के प्रमुख स्थानों में  आम जनता की मदद से स्वछता अभियान चलाया जायेगा।

हैलाे उत्तराखंड से बात करते हुए राधिका झा ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में भी इसी स्वछता पखवाड़े के तहत स्वछता ही सेवा कार्यक्रम चलाया जायेगा। 15 सितंबर को जहा सभी निकायों की सफाई की जाएगी। वही 17 सितंबर सेवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा। सेवा दिवस के दिन हर किसी की भागीदारी से सुबह दस बजे से लेकर बारह बजे तक राज्य के नदी, नाले, गधेरे और पेयजल श्रोतों की सफाई की जाएगी और साथ ही टॉयलेट एक प्रेमकथा फिल्म को प्रसारित को  दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित कर सफाई के प्रति स्थानीय निवासियों को जागरूक किया किया जायेगा।

साथ ही विद्यालयों, कॉलेजों और विश्व विद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजन, एन0सी0सी और नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वछता अभियान का संचालन होगा।

17 सितम्बर को ही ऋषिकेश में गंगा आर्ट मैराथन का आयोजन मुनिकी रेती में किया जाएगा। जिसमें चित्रकला और आर्ट कला की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में सभी आर्टिस्ट प्रतिभाग कर सकते है जो गंगा संरक्षण से जुडी चित्रकारी करेंगे । साथ ही गंगा आर्ट मैराथन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा नदी के घाटों में सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।

निबंध और लघु फिल्म प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply