खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर, 4 लोगों की मौके पर ही हुई मौत – घनसाली

Please Share
खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर, 4 लोगों की मौके पर ही हुई मौत – घनसाली 1 Hindi News Bharat »

यात्रा शुरू होते ही जहां देश के कोने कोने से श्रद्धालु उत्तराखंड आ रहे हैं तो वहीं गाड़ियों की खाई में गिरने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। ताजा मामला टिहरी जनपद घनसाली का है जहां एक मोटर मार्ग पर टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटना ग्रस्त हो गया है।

जिसमें सवार 10 लोगों में से चार की मौत हो गई है और छह लोग घायल हो गये हैं। सूचना पर पुलिस प्रशासन ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है।

आज सुबह एक टेम्पो ट्रैवलर (एचआर सी9बी 2718) तीर्थयात्रियों को लेकर गंगोत्री से केदारनाथ जा रहा था। जिले के घनसाली क्षेत्र में एलकेसी मोटर मार्ग पर चंगोरा गांव के पास टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वाहन में 10 यात्री सवार थे। सभी लोग मुम्बई निवासी बताये जा रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply