प्रीतम सिंह का अध्यक्ष बनना ‘भाजपा के लिये खतरे की घंटी’ – प्रदीप भट्ट

Please Share
प्रीतम सिंह का अध्यक्ष बनना ‘भाजपा के लिये खतरे की घंटी’ – प्रदीप भट्ट 1 Hindi News Bharat »

उत्तराखण्ड कांग्रेस  प्रवक्ता प्रदीप भट्ट ने प्रीतम सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने को “भाजपा के लिये खतरे की घण्टी” बताया है।

प्रीतम सिंह को अत्यंत ईमानदार एवं कर्मशील नेता बताते हुये प्रदीप भट्ट ने कहा है कि प्रीतम सिंह का निर्विवाद राजनितिक जीवन हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणा का स्रोत है।

हैलो उत्तराखंड न्यूज से बात करते हुए प्रदीप भट्ट ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत एवं निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर कांग्रेस विधानसभा चुनाव की हार का बदला चुकायेगी।

इसी के साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के कार्यकाल की सरहाना करते हुए प्रदीप भट्ट ने किशोर उपाध्याय के योगदान को हमेशा याद रखने की बात कही।

अध्यक्ष पद पर फेरबदल पर उन्होनें कहा कि हर तीन साल में हमारे यहां अध्यक्ष पद पर नए चेहरे की नियुक्ति होती है। इस बार भी यहीं हुआ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply