घिनौनी वारदातः जमीन के लिए कराई थी सास-ससुर की हत्या

Please Share

घिनौनी वारदातः जमीन के लिए कराई थी सास-ससुर की हत्या 2 Hindi News Bharat »

इटावा। यूपी के इटावा में बीते दिनों हुई वृद्ध दम्पति की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक दम्पति की छोटी बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। इस दोहरे हत्याकांड की साजिश रचने वाला एक वकील अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने हैलो उत्तराखंड न्यूज संवाददाता को बताया कि वृद्ध दम्पति की हत्या उसकी छोटी बहू के इशारे पर फरार वकील और उसके प्रेमी ने जमीन के विवाद में की थी। पकड़ी गई छोटी बहू और उसका प्रेमी रिश्ते में मौसेरे भाई बहन भी हैं।
वहीं आरोपी महिला और उसके प्रेमी का कहना है कि उसके ससुराली जन जमीनी विवाद के कारण उसे इस हत्याकांड में झूठा फंसा रहे हैं।

गौरतलब है कि इटावा जिले के थाना इकदिल इलाके के बिरारी गांव में 15 अक्टूबर की रात अज्ञात बदमाशों ने वृद्ध दम्पत्ति की निर्मम तरीके से गला रेंतकर हत्या कर दी गई थी। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो दोनों के शव खून से लथपथ मिले। घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने आज वृद्ध दंपति हत्याकांड के आरोपी छोटी बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

You May Also Like

Leave a Reply