चकराता तहसील में यू‌टिलिटी हुई अनियंत्रित – दो की मौत 16 घायल…

Please Share

चकराता तहसील में यू‌टिलिटी हुई अनियंत्रित – दो की मौत 16 घायल… 2 Hindi News Bharat »

देहरादून की चकराता तहसील के नगऊ से साहिया जा रही एक यू‌टिलिटी साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग के पास खाई में पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी साहिया में भर्ती कराया गया। जहां चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

नगऊ गांव से साहिया के लिए रवाना हुई यूटिलिटी के अनियंत्रित होने की वजह से सड़क से करीब दो मीटर नीचे पलट गई। वाहन में सवार यूटिलिटी मालिक और पूर्व फौजी मनोहर सिंह उर्फ धींगा(70) पुत्र खड़क सिंह निवासी नगऊ और बारू दत्त जोशी (51) पुत्र मायाराम जोशी निवासी क्यावा छिटक कर गहरी खाई में जा गिरे। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply