चमोली जिले में हुआ एक और भयंकर सड़क हादसा, हादसे में गई एक की जान

Please Share
चमोली जिले में हुआ एक और भयंकर सड़क हादसा, हादसे में गई एक की जान 2 Hindi News Bharat »

चमोली जिले के कुहेड़ क्षेत्र के समीप एक टाटा सुमो दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें 1 व्यक्ति की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया है।

हम आपको बता दें कि टाटा सुमो यूके07 पीए 30333 जो नगरासू से गोपेश्वर जा रही थी। जो कुहेड़ क्षेत्र के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं पुलिस व स्थानीय जनता की मदद से रेस्क्यू कर दोनों को गोपेश्वर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायल लखपत सिंह पुत्र तीरथ सिंह निवासी गौचर का इलाज चल रहा है वहीं मृतक की पहचान अरविंद गैरोला पुत्र तोताराम निवासी रूद्रप्रयाग के रूप् में हुई है।

You May Also Like

Leave a Reply