जंग के हीरो मार्शल अर्जन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई …

Please Share
जंग के हीरो मार्शल अर्जन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई … 2 Hindi News Bharat »

1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक रहे भारतीय वायुसेना के दिवंगत मार्शल अर्जुन सिंह को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 98 वर्षिय अर्जुन सिंह की मृत्य शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था।

अर्जुन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बरार स्क्वायर (अंत्येष्टि स्थल) लाया गया। उनकी अंतिम विदाई के दौरान  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

जंग के हीरो मार्शल अर्जन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई … 3 Hindi News Bharat »इस दौरान उनके सम्मान में राजधानी में सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा। इसके पहले रविवार को उनके आवास पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण समेत तमाम गणमान्य लोग पहुंचे थे।

अर्जन सिंह वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक थे और इकलौते वायु सेना अधिकारी थे जिन्हें ‘फाइव स्टार रैंक’ दिया गया था। उन्हें 44 वर्ष की आयु में ही भारतीय वायु सेना का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई जिसे उन्होंने शानदार तरीके से निभाया।

You May Also Like

Leave a Reply