जनरल बिपिन रावत का सेना को संदेश…..कोई ढील ना बरतें

Please Share

भारत और चाइना के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने भारतीय आर्मी को अलर्ट रहने को कहा है। यह बात उन्होंने पुणे में सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय में आयोजित भारत की चुनौतियां’ विषय पर व्याख्यान के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि अपनी सीमा पर चीन ”यथास्थिति बदलने” की कोशिश कर रहा है जिसके बारे में हमें चिंता करने की जरुरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि ” यह कूटनीतिक और राजनीतिक स्तर पर हो रहा है, क्योंकि इसे कूटनीति और राजनीतिक पहलों के जरिए सुलझाने की जरुरत है।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि डोकलाम जैसी घटनाएं ”बढ़” सकती है, ”हमें आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए। हमारी सेना को ऐसा नहीं लगता कि किसी अन्य सेक्टर में फिर से ऐसा नहीं हो सकता। यह सोचना कि ऐसा फिर नहीं होगा,  इसके बजाय तैयार और अलर्ट रहना हमेशा बेहतर है। सेना को मेरा संदेश है कि कोई ढील ना बरते, ” उन्होंने कहा कि चीन लगातार क्षेत्रीय सुरक्षा में अपना दबदबा बढ़ा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply