जब शिक्षक ही बन जाए हैवान, तो फिर बच्चों को कहां भेजेंगे आप ?

Please Share
जब शिक्षक ही बन जाए हैवान, तो फिर बच्चों को कहां भेजेंगे आप ? 1 Hindi News Bharat »

 

शिक्षक जो बच्चों को सही औऱ गलत के बारे में सिखाता है। जो बच्चों को दुनिया में कैसे सुरक्षित जीना है, इसका ज्ञान देता है औऱ उम्मीद भी एक शिक्षक से यही की जाती है। लेकिन वहीं शिक्षक बच्चों के लिए अगर असुरक्षित हो जाए तो आप अपने बच्चों को फिर कहां भेजयीगा..।

एक ऐसा ही मामला देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी में आया है। जहां पर एक पिता ने अपने बच्चे के ट्यूशन टीचर पर उसके बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने बताया कि दरअसल 10 साल का यह लड़का पिछले 3 महीनों से दीप नगर के नंद कुमार पुंडीर के यहां प्राइवेट ट्यूशन लेने जा रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उन्होने देखा कि उनका लड़का गुमसुम दिख रहा है। कारण पूछने पर बच्चे ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो पिता के होश उड़ गये।

बच्चे ने बताया कि उसका टीचर उसे अकेले मे रोकता था। जिसके बाद वह उसके शरीर के साथ कुछ ऐसी हरकतें करता था जोकि बच्चें को पसंद नही आती थी। साथ ही टीचर द्वारा अपने पेट और हाथों में काटने के निशान भी बच्चे ने अपने पिता को दिखाए। साथ ही बच्चे ने बताया की किसी को बताने पर टीचर उसे जान से मारने की धमकी भी देता था।

जिसके बाद पिता ने सीधे पुलिस में जाकर थाना अध्यक्ष राजेश शाह से इस मामले की शिकायत करी। मामले पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी ट्यूशन टीचर पर धारा 323/ 342/506 आईपीसी और धारा 9/10 पॉक्सो एक्ट लगाकर गिरफ्तार कर लिया है। कल उसे न्यायलय में पेश किया जाएगा। हालांकि आरोपी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार किया है। इस बात की पुष्टि नहरू कॉलोनी थाना अध्यक्ष राजेश शाह ने हमसे बात कर की है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply