जमीन खा गई या आसमान निगल गया….एक गाड़ी को ढूढ़ने के लिए आ सकती है नौसेना

Please Share
जमीन खा गई या आसमान निगल गया….एक गाड़ी को ढूढ़ने के लिए आ सकती है नौसेना 1 Hindi News Bharat »

 पिछले चार जून को उत्तरकाशी में दुर्घटनाग्रस्त जीप का अब तक कोई पता नहीं चला है। बात भागीरथी नदी में गिरी जीप औऱ मृतकों को खोजने में प्रशासन अब तक नाकाम रहा है। इस नाकामी की वजह जानने के लिए उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव से जब हमारी बात हुई तो उन्होनें हमें बताया कि गाड़ी को ढूंढने का पूरा प्रयास हमारे द्वारा किया जा रहा है। जिस जगह वो गाड़ी गिरी है वहां रैपिड़ था जिस कारण खोजने में समय लग रहा है।

हमने एनडीआरफ,एसडीआरफ औऱ स्थानीय पुलिस को लगा रखा है। इसी के साथ जो भी उपकरण सहायक होगें उन सभी को मंगा लिया गया है। उन्होनें बताया कि भारतीय नौसेना से भी हमारी बात चल रही है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी को ढूंढ लिया जाएगा।

हालांकि प्रशासन अपनी कोशिशों का बखान तो कर रहा है लेकिन पिछले लगभग तीन हफ्तों से एक गाडी को न ढूंढ पाना प्रशासन के संसाधनों की पोल खोलता है। जिसके बाद यह सवाल भी अब कांग्रेस के प्रवक्ता प्रदीप भट्ट द्वारा उठाया जा रहा है कि एक गाड़ी को ढूढ़ने में लग रहा इतना समय शासन द्वारा आपदा से निपटने के लिए किये गये बड़े बड़े दावों की पोल खोलता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply