जानें रणवीर सिंह को किसने जड़े 24 थप्पड़

Please Share

जानें रणवीर सिंह को किसने जड़े 24 थप्पड़ 2 Hindi News Bharat »

मुम्बईः तमाम अटकलों के बाद पद्मावती फिल्म की शूटिंग तो शुरू हो गई । लेकिन एक बार फिर पद्मावती फिल्म सुर्खियों में छा रही है।

सेट पर लग रही अटकलों के बाद अब खबर आ रही है कि रणवीर सिंह को सेट पर 24 बार थप्पड़ जड़ा गया। इन दिनों रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक अखबार की कटिंग शेयर की गई है जो खूब वायरल हो रही है ।

जानें रणवीर सिंह को किसने जड़े 24 थप्पड़ 3 Hindi News Bharat »

दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय को एक सीन फिल्माना था जिसमें रजा मुराद रणवीर सिंह को थप्पड़ मारते हैं। लेकिन तकरीबन 20 से ज्यादा बार थप्पड़ खाने के बावजूद संजय को उनकी पसंद का शॉट नहीं मिला। संजय रीटेक पर रीटेक लेते रहे और करीबन 24 बार रजा मुराद का थप्पड़ खाने के बाद संजय को अपना परफेक्ट शॉट मिला जिसे उन्होंने ओके किया।

बता दें कि रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी होंगे। दीपिका पादुकोण फिल्म में रानी पद्मिनी की भूमिका निभा रही हैं और शाहिद कपूर राजा रतन सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में संजय अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

You May Also Like

Leave a Reply