जाने क्यों मिल रही है नागिन की मौनी रॉय को बॉलीवुड डेब्यू फिल्म…

Please Share
जाने क्यों मिल रही है नागिन की मौनी रॉय को बॉलीवुड डेब्यू फिल्म… 2 Hindi News Bharat »

सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस की टीआरपी को टक्कर देने वाले टीवी शो ‘नागिन’ से मशहूर हुईं एक्ट्रेस  मौनी रॉय जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। मौनी रॉय अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ की लीड एक्ट्रेस होंगी।

टीवी सोप से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मौनी रॉय को यह फिल्म सलमान खान की सिफारिश से मिली है ऐसी अफवाहे थी लेकिन इन अफवाहों पर रोक लगते हुए गोल्ड फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी ने कहा कि मौनी को फिल्म में उनकी प्रतिभा के चलते लिया गया है, न कि किसी सिफारिश की वजह से।

 

निर्माता रितेश सिधवानी ने इस बात की भी पुष्टि की है कि फिल्म में मौनी, अक्षय कुमार के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में हैं और इस समय लीड्स में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही उन्होंने बताया की, फरहान (अख्तर), रीमा (कागती) सभी ने उनका ऑडिशन देखा और हमने उन्हें चुना, जैसे अन्य कलाकारों को चुनते हैं। ऑडिशन देने के बाद वह फिल्म का हिस्सा बनीं, सिफारिश के आधार पर नहीं।

आपको बता दे कि,  मौनी ने साल 2007 से छोटे पर्दे पर अपनी शुरुआत की थी। अक्षय कुमार के साथ ‘गोल्‍ड’ में नजर आने से पहले भी मौनी ‘रन’ (2004), ‘हीरो हिटलर इन लव’ (2011) और ‘तुम बिन-2’ जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply