ट्रंप की बेटी इवांका के साथ डिनर करेंगे मोदी, अंबानी और रतन टाटा

Please Share

ट्रंप की बेटी इवांका के साथ डिनर करेंगे मोदी, अंबानी और रतन टाटा 2 Hindi News Bharat »

हैदराबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका 28 नवंबर को भारत आ रही हैं। इसी दिन हैदराबाद में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर करेंगी। उनके साथ मुकेश अंबानी, रतन टाटा और आनंद महिद्रा भी मौजूद रहेंगे।

डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका हैदराबाद में होने वाली ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में अमेरिकी डेलिगेशन की अगुआई करेंगी।

ताज फलकनुमा पैलेस में यह आयोजन होगा। कुल मिलाकर 99 गणमान्य हस्तियां यहां एक साथ डिनर करेंगी, इनमें भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और प्रदेश के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भी शामिल होंगे।

ट्रंप की बेटी इवांका के साथ डिनर करेंगे मोदी, अंबानी और रतन टाटा 3 Hindi News Bharat »

मालूम हो, हैदराबाद में 28 से 30 नवंबर तक ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट (जीईएस) का आयोजन होना है। इसमें 170 देशों के 1,500 उद्यमी हिस्सा लेंगे। भारत और अमेरिका मिलकर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं। सम्मेलन की थीम ‘पहले महिला, सभी के लिए संपन्नता’ रखा गया है।

तीन दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न देशों से आए उद्यमी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। इसके अलावा सफल उद्यमियों और निवेशकों के अनुभवों को साझा करने के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। तीन दिन की समिट का मकसद, अमेरिकी एंटरप्रेन्योर्स और इन्वेस्टर्स को अपने इंटरनेशनल काउंटरपार्ट्स से जोड़ना है। इससे पहले अमेरिका, तुर्की, यूएई, मलेशिया, मोरक्को और केन्या में इसका आयोजन हो चुका है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply