ट्रेन से कट कर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव, मचा हडकंप

Please Share
ट्रेन से कट कर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव, मचा हडकंप 2 Hindi News Bharat »

देहरादून: आज सुबह 5 बजे माता मंदिर फाटक के पास उस समय हडकंप मच गया जब फाटक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव के इतने टुकड़े हुए थे कि शव को देख लोगों में सनसनी मची रही। वहीँ मौके पर पहुंची नेहरु कालोनी पुलिस ने शव का पंचनामा भर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

नेहरु कॉलोनी थानाध्यक्ष राजेश शाह ने हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि आज सुबह 5:30 बजे हमें सूचना मिली कि माता मंदिर के पास फाटक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति से आधार कार्ड मिला है जिसमें मृतक की पहचान राम सिंह रावत पुत्र उदय सिंह रावत, निवासी शांति बिहार बंजारावाला, देहरादून हुई है। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टता यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की जा रही है ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply