तीन दिन में दो आईएमए कैडेट की मौत…

Please Share

देहरादून: आईएमए देहरादून में एक और कैडेट की मौत का मामला सामने आया है। आईएमए कैडेट की ट्रेनिंग के दौरान तबीयत ख़राब हुई थी। तबीयत खराब होते ही नवीन को पहले आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से उसे महंत इंद्रेश रेफर किया और कैडेट ने वही दम तोड़ दिया।

मृतक कैडेट की पहचान नवीन क्षेत्री के रुप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग का रहने वाला है। नवीन करिअप्‍पा बटालियन का कैडेट था। बता दें कि इससे पहले भी एक और कैडेट दीपक की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई थी।

आपको बता दे कि दस किलोमीटर की दौड़ के दौरान 7 कैडेट्स बीमार हुए थे जिसमे से 2 कैडेट्स की मौत हो चुकी है और 5 कैडेट्स का इलाज जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply