तीन सप्ताह में विधायको को आपत्ति दाखिल करने के निर्देश

Please Share

तीन सप्ताह में विधायको को आपत्ति दाखिल करने के निर्देश 2 Hindi News Bharat »

नैनीताल: हाइकोर्ट ने ईवीएम मशीन में छेड़छाड़ किए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद विपक्षी विधायकों को आपत्ति दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है।

आपको बता दें कि विधायक राजकुमार ने खजानदास, अम्बरीष कुमार ने आदेश कुमार चौहान, प्रभु लाल बहुगुणा ने उमेश शर्मा काऊ, गोदावरी थापली ने गणेश जोशी, विक्रम सिंह नेगी ने विजय सिंह पंवार व चरण सिंह ने यतिस्वरानंद के चुनाव को चुनौती देते हुए कहा था कि विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीन में छेड़छाड़ की गई है।

वहीँ आज मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता ने विपक्षी विधायकों को आपत्ति दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया।

You May Also Like

Leave a Reply