तू ज्यादा…टैं-टैं मत कर ….. राधे मां ने पत्रकार को कैसे लताड़ा, आप भी सुनिए…

Please Share

यूपी, संभल। उत्तर प्रदेश के रामपुर में विवादों में घिरी रहने वाली संत राधे मां का ऐसा रौद्र अवतार आपने पहले कभी नहीं सुना या देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक यू-ट्यूब चैनल पर जारी वीडियो में राधे मां ने एक पत्रकार के साथ जो किया और कहा, उसे देख व सुनकर संत जगत भी हैरान रह जाएगा।

नारी के चोले में खुद को राधे मां बताने वाली यह संत इस वीडियो में पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल में इतना आग बबूला हो गई कि वह अपना आपा खो बैठी और तू, रे, बे पर उतर आई और भक्तों के बीच जबरदस्त हंगामा कर डाला। इस वीडियो में राधे मां एक पत्रकार को कह रही है, ‘ तू ज्यादा…टैं-टैं मत कर। राधे मां की जुबान से ऐसे शब्द सुनकर भक्त भी हतप्रभ रह गए और उन्होंने मां का दिमाग ठंडा करने की बहुत कोशिश की लेकिन राधे मां पर जैसे मानो देवी ही अवतरित हो गई और उसने न जाने क्या-क्या कह दिया।

बता दें कि  हाल ही में अखाड़ा परिषद ने जारी पहली सूची में राधे मां को फर्जी संत करार दिया था। जैसी राधे मां की हरकत है उससे तो लगता यही है कि राधे मां का भक्तों के बीच संत स्वरूप नहीं बल्कि, संत के रूप में अंत है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply