तो भगत दा औऱ निशंक के सर पर जल्द सजेगा मंत्री पद का ताज

Please Share
तो भगत दा औऱ निशंक के सर पर जल्द सजेगा मंत्री पद का ताज 2 Hindi News Bharat »

प्रदेश में 57 सीटों की जीत के बाद केंद्र नेतृत्व में अब बीजेपी सांसदो की सीट पक्की होती दिख रही है। जिसके बाद हरिद्वार सांसद रमेंश पोखरियाल निशंक और नैनिताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी को मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिलने की अटकलें सियासी गलियारों में खूब गूंज रही हैं। माना जा रहा है कि बजट सत्र के बाद केंद्र में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा, जिसके लिए पीएम मोदी ने 12 सांसदो का चयन भी कर लिया है। जिसमें गढ़वाल औऱ कुमांऊ के समिकरण को साधते हुए दोनों चेहरों को जगह मिलनी तय है। बीसी खंडूरी जहां अपनी उम्र के चलते पहले ही रेस से बाहर दिख रहे है तो वहीं टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी की चुनाव में कम सक्रियता के चलते उनका दांव कमजोर नजर आ रहा है। दरअसल ये माना जा रहा है कि इस मंत्रिमंडल के विस्तार में 2019 के लोकसभा चुनाव का गणित भी ध्यान में रखा गया है।

मंयक-ध्यानी की रिपोर्ट

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply