‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में मनमोहन सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे अनुपम खेर

Please Share

‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में मनमोहन सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे अनुपम खेर 2 Hindi News Bharat »

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह’ पर आधारित फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे । इस फिल्म में अनुपम खेर मनमोहन सिंह का किरदार निभाएंगे । अनुपम खेर फिल्म की पहली झलक में पूरी तरह से मनमोहन सिंह के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं । श्वेत-श्याम पोस्टर में अनुपम, मनमोहन सिंह की वेशभूषा में हैं , और उन्होंने पगड़ी बांध रखी है । पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलती-जुलती एक महिला की छाया आकृति भी नजर आ रही है, जो संसद के गलियारे में खड़ी है । आपको बता दे कि ये फ़िल्म वरिष्ठ पत्रकार और लेखक संजय बारू ने 2004 से 2008 के बीच लिखी जो तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे । विजय रत्नाकर गुट्टे इस फिल्म के निर्देशक हैं ।

फिल्म की स्क्रिप्ट राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार हंसल मेहता ने लिखी है जो इससे पहले शाहिद और अलीगढ़ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं । सुनील बोहरा इससे पहले ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ जैसी फिल्मों को को-प्रड्यूस कर चुके हैं । बोहरा ने बताया कि ‘द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्ट’ फिल्म पर रिसर्च पूरी हो चुकी है । अनुपम खेर के अलावा दूसरे अभिनेताओं के ऑडिशन का काम भी तकरीबन हो चुका है ।

खबरें हैं कि इस फिल्म का स्तर 1982 में बनी निर्देशक रिचर्ड एटनबरो की ‘गांधी’ के मुताबिक होगा । इस फिल्म में बेन किंगस्ले ने गांधी का किरदार निभाया था ।

फिल्म आगामी लोकसभा 2019 के चुनाव से कुछ समय पहले दिसंबर 2018 में रिलीज हो सकती है।

अनुपम खेर ने बुधवार को फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया । खेर ने फिल्म का पोस्टर रिलीज़ करते हुए कहा कि, “ख़ुद को एक अभिनेता के तौर पर एक बार फिर खोजना ख़ुद को चुनौती है और मैं डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार निभाने के लिए उत्साहित हूँ” …हालांकि, सोशल मीडिया यूज़र्स ने फिल्म को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है।  ट्विटर यूजरस ने अपने ट्वीट में फिल्म के बारे में बात करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कई मुद्दों को लेकर चुप्पी साधने के आरोपों को लेकर तंज़ कसा है । यूज़रस ने मनमोहन सिंह पर चुप्पी से जुड़े आरोपों को लेकर भी टिप्पणी की हैं और फिल्म के बारे में बात करते हुए अरविंद केजरीवाल का नाम लेते हुए भी कहा कि अगर मनमोहन सिंह एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर हैं तो अरविंद केजरीवाल सुसाइडल यानी आत्मघाती मुख्यमंत्री हैं ।

सोशल मीडिया पर कई ट्विटर यूजर्स फिल्म की टाइमिंग के बारे में भी सवाल उठा रहे हैं और इसे प्रोपोगेंडा वॉर का हिस्सा करार दिया है । सोशल मीडिया यूज़र्स का तर्क है कि फिल्म अगले प्रधानमंत्री चुनाव के दौरान रिलीज़ होगी और ये बिलकुल भी एक्सीडेंटल नहीं है ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply