पनपतिया ग्लेशियर में फंसे ट्रैकर को रेस्क्यू करने के लिए टीम रवाना…

Please Share
पनपतिया ग्लेशियर में फंसे ट्रैकर को रेस्क्यू करने के लिए टीम रवाना… 2 Hindi News Bharat »

रूद्रप्रयाग: करीब 6 दिन पहले बद्रीनाथ क्षेत्र से मदमहेश्वर ट्रेक की ओर निकले 13 सदस्यीय टै्किंग दल के करीब 7 लोग तीन दिनों से हो रही लगातार बर्फवारी के चलते पनपतिया ग्लेशियर में फंसे हुए है।

बद्रीनाथ धाम पहुंचे दल के 3 पोर्टरों ने दावा किया कि दल में 11 नहीं बल्कि 13 सदस्य थे। पोर्टर बलबीर की मानें तो दल के टीम लीडर सुप्रिय वर्धन की मृत्यु हो चुकी है मगर प्रशासन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

ट्रैकिंग दल में पश्चिमी बंगाल के सुप्रिय वर्धन, दिल्ली के हरदेवसिंह, संजय शर्मा, भगवती प्रसाद, पवन कौशिक के साथ ही उत्तरकाशी के गाइड धर्मेन्द्र और पांच पोर्टर शामिल थे।

हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए रूद्रप्रयाग डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि प्रशासन ने जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबन्धन और राजस्व पुलिस के 10 सदस्यीय दल और डाक्टरों की टीम को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू क्षेत्र के लिए मद्यमहेस्वर भेज दिया गया है जहां से करीब 16 किमी की दूरी पर ट्रैकर फंसे हुए हैं। इस दूरी को पैदल तय किया जा रहा है।

बहरहाल प्रशासन का पूरा ध्यान ग्लेशियर में फंसे ट्रैकर को बचाने पर केंद्रित है। बता दें कि जहां पर दल के सदस्य फंसे हुआ हैं, वह क्षेत्र करीब 17 हजार फिट की उंचाई पर है और जहां लगातार बर्फवारी और हिमस्खलन होते रहते हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply