पशु बिक्री बैन पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को झटका, नोटिफिकेशन पर पूरे देश में रोक..

Please Share

पशु बिक्री बैन पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को झटका, नोटिफिकेशन पर पूरे देश में रोक.. 2 Hindi News Bharat »

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को झटका देते हुए मद्रास हाई कोर्ट द्वारा पशु बिक्री बैन नोटिफिकेशन पर लगाई गई रोक को पूरे देश में लागू कर दिया गया। दरअसल, केंद्र सरकार ने पशु ब्रिकी बैन के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की थी। लेकिन मद्रास हाई कोर्ट ने उसपर रोक लगा दी थी।

अब वह रोक मद्रास के साथ-साथ पूरे देश पर लागू हो गई है। यह फैसला मंगलवार (11 जुलाई) को चीफ जस्टिस जे एस खेहर और जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की बैंच ने लिया। दोनों ने केंद्र सरकार के उस नोट को भी देखा जिसमें उस नोटिफिकेशन को फिर से नए सिरे से तैयार करने की बात कही गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने आल इंडिया जमियतुल कुरैश एक्शन कमेटी की याचिका का भी निपटारा किया। उसमें 23 मई को जारी की गई नोटिफिकेशन को चैलेंज किया गया था।

केंद्र सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पी एस नरसिम्हा ने कहा कि वह नोटिफिकेशन तबतक लागू नहीं होगी जबतक राज्य सरकार अपने यहां के बाजार या फिर ऐसी जगह जहां पशु बिक्री होती हो वहां पर इसे जरूरी नहीं करती।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply