पुलिस को थप्पड़ मारने वाली महिला एडीजे निलंबित, कार्यवाही करने को मिली इजाजत

Please Share
पुलिस को थप्पड़ मारने वाली महिला एडीजे निलंबित, कार्यवाही करने को मिली इजाजत 2 Hindi News Bharat »

देहरादूनः हाल ही में राजधानी देहरादून के थाना प्रेमनगर में पुलिसकर्मी पर थप्पड़ मारने वाली तथाकथित महिला जज को इलाहबाद हाईकोर्ट ने निलंबित कर दिया है और महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने को कह दिया है।

हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि हाईकोर्ट की इजाजत के बाद दून पुलिस ने महिला पर 332, 353, 504, 506 धाराओं में महिला जज के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही थाना प्रेमनगर में बेटे की पैरवी करने आई एक महिला ने खुद को उन्नाव जिले की एडीजे जया पाठक बताते हुए थाने में पहले खूब हंगामा किया और फिर वीडियो बना रहे एक पुलिसकर्मी पर थप्पड़ भी जड़ दिए थे। जिसके बाद दून पुलिस ने इलाहबाद कोर्ट को महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए अर्जी भेजी थी। जिस पर इलाहबाद कोर्ट ने भी महिला के खिलाफ कार्यवाही करने की इजाजत दे दी है और महिला एडीजे को निलंबित कर दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply