पुलिस ने 13 वारंट अभियुक्तों को धरा

Please Share

पुलिस ने 13 वारंट अभियुक्तों को धरा 2 Hindi News Bharat »

देहरादूनः कल रात से जिले भर में जारी किए गए वारंट अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पटेलनगर पुलिस ने आज 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना पटेलनगर थानाध्यक्ष ने हैलो उत्तराखंड न्यूज से बात करते हुए बताया कि कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने गैर जमानती वारंट के खिलाफ अभियान चलाया और इसके लिए पटेलनगर थाना पुलिस ने 6 टीमों को गठित कर 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनमें शामिल एक वारण्टी नरेंद्र विभिन्न न्यायालयों में वांछित चल रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची

नरेंद्र सिंह निवासी लक्खीबाग (4 वारण्ट), विरेन्द्र निवासी मेहुवाला, मौ0 रिजवान निवासी तुनतोवाला, राजेश निवासी मुस्लिम कलोनी, विकास निवासी गुरू रोड, इसरार निवासी भुड्डी नयागांव, श्रीचन्द निवासी बेहिलिया बस्ती, मौ0 तासिन निवासी ब्रहमणवाला, आमीर कबाडी बस्ती लोहियानगर, संतोष सहानी निवासी लोहियानगर, विकास पासवान निवासी शर्मा कलोनी, समीर राई निवासी शिवमंदिर सेवलाकला, संजय निवासी नयागांव आदि शामिल हैं।

You May Also Like

Leave a Reply