पुलिस ने 106 मोटरसाइकिल सीज कीं

Please Share

पुलिस ने 106 मोटरसाइकिल सीज कीं 2 Hindi News Bharat »

देहरादून। पटलेनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आज व्यापक अभियान चलाया जिसके तहत 106 मोटरसाइकिल सीज कर दस हजार रूपए का संयोजन शुल्क भी वसूल किया।

कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने नाबालिग एवं खतरनाक तरीके से मोटरसाइकिल चलाने वाले नव युवकों के खिलाफ अभियान चलाकर 106 मोटरसाइकिल / स्कूटी सीज की तथा 120 कोर्ट के चालान भी किए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नाबालिग चालक व ओवरस्पीड से वाहन चलाने वालों की तादाद बढ़ रही है जिसको देखते हुए यह अभियान चलाया गया। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply