प्रधानमंत्री और प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्रोफाइल्स में शामिल

Please Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को बेहद लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन ने अपने 2017 के पॉवर प्रोफाइल्स सूची में शामिल किया है।

प्रोफेशनल नेटवर्किंग दिग्गज लिंक्डइन ने पॉवर प्रोफाइल्स के चौथे संस्करण की घोषणा की, जिसमें भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्रोफाइल्स को शामिल किया गया।

इस सूची में नेटवर्क ने ऐसे 50 पेशेवरों की पहचान की है, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपना पेशेवर ब्रांड निर्माण किया है। आपको बता दें कि मोदी के इस प्लेटफार्म पर 22 लाख फॉलोअर हैं और वह इस सूची में तीसरी बार शामिल हुए हैं।

इस सूची में शामिल अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों में चिल्ड्रन फाउंडेशन के संस्थापक कैलाश सत्यार्थी, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, सिप्ला के ग्लोबल चीफ पीपुल ऑफिसर प्रबीर झा और श्याओमी टेक्नोलॉजी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply