फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट की गई उड़ान

Please Share
फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट की गई उड़ान 2 Hindi News Bharat »

अहमदाबाद। सोमवार सुबह मुंबई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट को अचानक अहमदाबाद डाइवर्ट कर दिया गया और वहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फ्लाइट के टॉयलेट में एक क्रू मेंबर को धमकी भरा खत मिला था, जिसके बाद उसे तत्काल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डाइवर्ट किया गया। हालांकि, प्लेन सुरक्षित लैंड हो गया और उसमें सवार सभी 115 यात्री और 7 क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। बता दें कि जेट एयरवेज की फ्लाइट नंबर 9डब्लू 339, बोईंग 737-900 ने तड़के 2.55 बजे मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट सुबह 05ः05 पर दिल्ली पहुंचने वाली थी।

अहमदाबाद एयरपोर्ट में 3.48 पर एमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट को रिमोट एरिया ले जाया गया जहां पूरी तहकीकात के बाद कुछ न मिलने पर पुनः 6.40 बजे फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि प्लेन के टॉयलेट में मिले नोट में लिखा था कि प्लेन दिल्ली में लैंड होने के बजाय हाईजैक करके ‘पीओके’ लाया जाएगा। इससे अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में उड़ान को अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया।

वहीं, इस मामले में सल्ला बिर्जू नाम के शख्स को धमकी भरा खत रखने के आरोप में धर दबोचा गया है जो की इसी विमान में 1 A सीट पर सफर कर रहा था। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है और फिलहाल सुरक्षाकर्मी उससे लगातार पूछताछ कर रहे हैं। यह वही आरोपी है जिससे पहले भी जेट एयरवेज में खाने में कॉक्रोज मिलने की अफवाह फैलायी थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply