बाहुबली के भल्लालदेव ने साइन की पहली हॉलिवुड फिल्म

Please Share
बाहुबली के भल्लालदेव ने साइन की पहली हॉलिवुड फिल्म 2 Hindi News Bharat »

बॉलीवुड की सभी फिल्मों को पछाड़ने वाली फिल्म बाहुबली को गगनचुंभी सफलता तो मिली ही, लेकिन अब उसके स्टार को भी बड़ी सफलताएं मिलने लगी हैं और वो भी केवल एक ही फिल्म के बल बूते। और हो भी क्यूं न फिल्म में दमदार किरदार जो निभाए थे सभी ने।

पूरे देश में बाहुबली फिल्म की चर्चा हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर एस. एस. राजमौली के साथ ही बाहुबली का किरदार निभाने वाले प्रभास और भल्लाल देव की भूमिका से प्रसिद्धि पाने वाले ऐक्टर राणा दग्गुबाती भी खूब चर्चा में हैं।

जी हां बाहुबली ही वह पहली फिल्म है  जिसकी चर्चाएं फिल्म रिलीज होने के तीन माह बाद भी हो रही है। बाहुबली की सफलता के बाद भल्लालदेव यानि कि राणा दग्गुबाती को जहां एक ओर यूके के स्टूडियो द लंदन डिजिटल मूवी एंड टीवी स्टूडियोज ने उन्हें एशियन अंबैसडर बनाया है वहीं दूसरी ओर उन्होंने उनके साथ एक फिल्म भी साइन कर ली है। जिसकी शूटिंग 2018 में शुरू होगी।

हम आपको बता दें कि भल्लालदेव की अपनी अगली फिल्म नेने राजू नेने मंत्री रिलीज होने वाली है। जिसमें राणा एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो राजनीति में कुछ हासिल करना चाहते हैं। यह फिल्म तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषा में 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

You May Also Like

Leave a Reply