बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं मंदाना करीमी ने पति के खिलाफ कराया घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज…

Please Share

बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं मंदाना करीमी ने पति के खिलाफ कराया घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज… 2 Hindi News Bharat »

बिग बॉस के सीजन 9 में कंटेस्टेंट रही मंदना करीमी ने इसी साल जनवरी में बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता से अपने 2 साल के प्यार के रिश्ते को शादी के धागे से बांधा था लेकिन शादी के महज 6 महीने बाद ही यह शादी का बंधन टूटने के कगार में पहुच गई है। पहले कॉर्ट मैरेज और उसके बाद एक शानदार शादी पार्टी के साथ प्यार भरे बंधन में बंधे इस जोड़े की शादी अपसी अनबन के चलते कोर्ट पहुंच चुकी है।

मंदाना करीमी ने अपने पति गौरव गुप्तान के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. मंदाना ने अपनी याचिका में गुजारा भत्ते के लिए 10 लाख रुपये साथ ही अपने करियर और बिजनेस के नुकसान और मानसिक पीड़ा के लिए 2 करोड़ रुपये की मांग की है।

मंदाना ने अपनी याचिका में लिखा है कि गौरव ने अपनी पत्नी मंदाना को हिंदू धर्म में परिर्वतित होने के लिए कहा और फिल्मी करियर से भी दूरी बनाने की हिदायत दी थी। इसी के चलते दोनों के बीच झगडें हो गए, फिर एक दिन गौरव ने मंदाना को घर में दाखिल होने से ही मना कर दिया। मंदाना ने अपने पति के अलावा अपनी सास पर भी उत्पीड़न का केस दर्ज किया है, फिलहाल गौरव ने अपनी सफाई में कोई बयान नहीं दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply