बेकाबू ट्रक ने दंपति को रौंदा, दर्दनाक मौत

Please Share
बेकाबू ट्रक ने दंपति को रौंदा, दर्दनाक मौत 2 Hindi News Bharat »

टिहरी कीर्ति नगर के समीप ढूंढ प्रयाग में तेज रफ्तार से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने एक दंपती को रौंद दिया। जिससे दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना आज सुबह 7 बजे के करीब की है। जब मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी एक दंपति चारधाम यात्रा कर अपने घर लौट रहे थे। लेकिन ढूंढ प्रयाग के पास बेकाबू ट्रक उन्हें रौंधते हुए आगे निकल गया। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। वहीं मृतकों की शिनाख्त नरेंद्र वर्मा 46 वर्ष और बबीता 41 पत्नी नरेंद्र वर्मा निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उधर पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कीर्ति नगर थाना प्रभारी चंदन सिंह चौहान ने हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए बताया कि ट्रक ऋषिकेश की तरफ से श्रीनगर की तरफ तेज गति से जा रहा था। जिसने बाईक सवार चार धाम यात्रा से लौट रहे दंपति (श्रीनगर से लौट रहे) को अपनी जद में ले लिया जिससे दोनों ही ट्रक के नीचे आ गए। उनका कहना है कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

You May Also Like

Leave a Reply