ब्लू व्हेल गेम: नाबालिक एडमिन मॉस्को से गिरफ्तार, तीन साल की सजा

Please Share

ब्लू व्हेल गेम: नाबालिक एडमिन मॉस्को से गिरफ्तार, तीन साल की सजा 2 Hindi News Bharat »

देहरादून डेस्क: खुनी खेल ब्लू व्हेल की एडमिन को मोस्को रशियन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गेम की एडमिन महज 17 साल की एक लड़की है। रूस की रहनेवाली एडमिन मनोविज्ञान की छात्रा है।

आरोपी छात्रा ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन साल के लिए जेल भेज दिया गया है।

लड़की पर आरोप है कि वो अपने शिकार को धमकी दिया करती थी कि अगर उसने ‘ब्लू व्हेल’ टास्क पूरा नहीं किया तो वह उसे और उसके परिवार को मार डालेगी। इस गेम की वजह से दुनिया भर में अब तक 130 लोगों की जान जा चुकी है।

रुसी पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की ने पहले यह गेम खेलना खुद शुरु किया था लेकिन यह खेल उसकी जिंदगी लेने में सफल नहीं हुआ। इसके बाद वह इस साइट की एडमिनिस्ट्रेटर बन गई और लोगों को इस खेल के जरिए चुनौती देने लगी।

साल 2013 में रूस के फिलिप बुडेकिन नाम के शख्स ने ‘ब्लू व्हेल’ गेम बनाया था। ये एक ऐसा चैलेंज है, जिसमें आपको ग्रुप एडमिन द्वारा दिए गए कई टास्क को 50 दिनों के अंदर पूरा करना होता है। हर टास्क पूरा होने पर प्लेयर को अपने हाथ पर एक कट लगाने के लिए कहा जाता है। टास्क पूरा करने के बाद आखिरी में जो इमेज उभरती है, वो व्हेल मछली की तरह होती है।

वही देहरादून की एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने ट्वीट कर सभी माता-पिता को गेम के बारे में सचेत करते हुए निर्देश दिए है की हर कोई अपने बच्चों की गतिविधोयों पर नजर रखे ताकि बच्चे इस भयानक खेल के चपेट में न आये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply