महागठबंधन की सुगबुगाहट…विपक्षी दलों को एक साथ अाने का अावाहन…

Please Share

बहुजन समाज पार्टी ने मोदी लहर से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों को एक साथ अाने का अावाहन किया है। रविवार को बीएसपी की ओर से एक पोस्टर जारी किया है जिसमें पार्टी सुप्रीमो मायावती के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर भी लगी हुई है।

पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और जेडीयू के नाराज नेता शरद यादव है।

बीएसपी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस पोस्टर को शेयर किया गया है।इस पाेस्टर काे देख लग रहा है मानाे प्रदेश में महागठबंधन की कोशिशों चल रही है।

दरअसल 27 अगस्‍त को लालू यादव की पार्टी राजद की पटना में रैली होने जा रही है। उसी कड़ी में विपक्षी एकजुटता को दिखाते हुए यह पोस्‍टर जारी किया गया था। जिसे तेजस्‍वी यादव जैसे राजद नेताओं ने रिट्वीट भी किया था। अब इस पोस्‍टर को बसपा ने फर्जी करार दिया है। बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने आधिकारिक बयान जारी कर इस पोस्टर को फर्जी बताया है।

वही जब इस मसले में हैलो उत्तराखंड ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सजान से बात की तो उन्होंने कहा कि मोदी लहर को रोकने के लिए विपक्ष एक साथ और एक जुट है।

चाहे पोस्टर को बीएसपी ने सिरे से नकारते हुए इसे फर्जी करार दे दिया हो लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता के बयान से तो साफ़ झलकता है की विपक्ष में कुछ तो पक हैं। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply