मुंबई में मुसलाधार बारिश, 15 लोगों की मौत, 12 घायल…

Please Share

मुंबई: लगातार हो रही मुसलाधार बारिश मुंबई की जनता के लिए परेशानी का सबब बन गयी है। झमझम बारिश के चलते मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो रखे हैं। इस बारिश में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई में मुसलाधार बारिश, 15 लोगों की मौत, 12 घायल… 2 Hindi News Bharat »

मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। बारिश के खतरे को देखते हुए मुंबई में अलग-अलग जगहों पर एनडीआरफ की 10 टीमें तैनात है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुंबई के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

पानी में फसी गाडियों को करीबी फ्यूल पंप या गैराज तक पहुचाने के लिए मुंबई पुलिस फ्री टोइंग सुविधा दे रही है। वही भारी बारिश को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बुधवार को मुंबई से जाने वाली और वहां आने वाली 16 ट्रेनों को रद्द कर दिया हैं। जो ट्रेनें रद्द की गई हैं, उनमें हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस, मुंबई सेंट्रल-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, फिरोजपुर-मुंबई सेंट्रल जनता एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस, अमृतसर-विशाखापत्तनम हीराकुंड एक्सप्रेस शामिल हैं।

मुंबई में मुसलाधार बारिश, 15 लोगों की मौत, 12 घायल… 3 Hindi News Bharat »

मंगलवार को मुंबई ने 298 एमएम रिकॉर्ड बारिश दर्ज की है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार यह अगस्त 1997 के बाद एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। मौसम विभाग के सांताक्रूज केंद्र ने 298 मिमी बारिश दर्ज की। यह 23 अगस्त 1997 को हुई 346.2 मिमी बारिश के बाद एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है।

मुंबई में मुसलाधार बारिश, 15 लोगों की मौत, 12 घायल… 4 Hindi News Bharat »

नौसेना ने मुंबई के अलग-अलग इलाकों में कम्युनिटी किचन और फूड काउंटर शुरू किए हैं ताकि बारिश में फंसे लोगों को खाना उपलब्ध कराया जा सके।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply