कैबिनेट मंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी, दर-दर की ठोकरें खा रही महिला

Please Share

पिथौरागढ़: प्रदेश में आपदा राहत के नाम पर भले ही करोड़ों के वारे-न्यारे हो रहे हों, लेकिन पिथौरागढ़ के बिलई गांव की रहने वाली माया देवी पिछले एक साल से अपना घर बचाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं।

दरअसल माया देवी का घर पिछले साल बरसात में सुरक्षा दीवार गिरने से खतरे की जद में आ गया था। जिसके बाद माया देवी अधिकारी और नेताओं से कई बार फरियाद लगा चुकीं हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नही है। महिला की मानें तो अधिकारी महिला को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के चक्कर कटवा रहे हैं। इतना ही नहीं मंत्रियो के आदेश को भी अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैं। सूबे के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक प्रकाश पंत ने भी अधिकारियों को महिला की समस्या का समाधान करने के आदेश दिए थे, लेकिन महीनों गुजरने पर भी उस आदेश पर कोई अमल नहीं हो पाया है। हालांकि अब जिलाधिकारी का कहना है कि, लोक निर्माण विभाग को सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like