मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी शहीद

Please Share

मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी शहीद 2 Hindi News Bharat »

बांदीपोरा: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आज सुबह सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। लेकिन इस मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गए हैं। शहीद पुलिसकर्मी का नाम जहीर अहमद है, जबकि मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैएबा के बताये जा रहे हैं। जो पाकिस्तानी नागरिक थे।

वहीं इलाके में मुठभेड़ की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी बाहर निकल आए और सुरक्षाबलों के अभियान में रुकावट डालने के लिए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके लिए पुलिस को उन्हें काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने सुबह जिले के हाजिन इलाके के मीर मोहल्ला गांव की घेराबंदी की।

You May Also Like

Leave a Reply