‘मैं हुं बीजेपी की आइटम गर्ल’ – आजम खान ( हैलो उत्तराखंड न्यूज ) से बात करने पर..

Please Share
‘मैं हुं बीजेपी की आइटम गर्ल’ – आजम खान ( हैलो उत्तराखंड न्यूज ) से बात करने पर.. 2 Hindi News Bharat »

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने आज हैलो उत्तराखंड न्यूज से बात कर कुछ  राष्ट्रीय मुद्दों पर सवाल उठाया………..

पिछले दिनों झारखंड में नक्सलियों द्वारा फौजियों पर हमला कर उनके शरीर को जिस प्रकार से क्षत-विक्षत किया गया, इसको लेकर आज आजम खां ने बताया कि उन दहशत गर्दों में महिलाएं भी थी और उन महिलाओं ने फौजिओं के हाथों को नहीं  काटा, पैरों को नहीं काटा बल्कि उनके गुप्तांकों को काटा है यानी उनकी शिकायत उनके गुप्तांक से थी।

अपने इस बयान के जरिए एक तरह से उन्होनें नक्सली क्षेत्रों में मौजूद सैनिकों पर जुबानी वार किया है।

देश के मुसलमानों औऱ दलितों पर भी बोलते हुए उन्होनें कहा कि इस सरकार में मुसलमानों और दलितों के साथ जो हो रहा है वो अच्छा नहीं है। जब हेल्लो उत्तराखंड न्यूज़ ने उनसे पूछा कि आपको क्यों ऐसा लगता है कि देश में मुसलमानों के साथ अत्याचार हो रहे हैं तो उनका कहना था आप पंजाब, राजस्थान, यूपी आकर देखिए तब आपको पता चलेगा कि यहां क्या हालात है।

यानि उनका हमला सीधे सीधे मोदी सरकार और योगी सरकार पर था।

अपने बयानों से मीडिया कि सुर्खियों में रहने वाले आजम खां आज खुद को बीजेपी की आइटम गर्ल तक बता डाला।

उन्होनें कहा मेरे बयानों को लेकर बीजेपी राजनीति करती है इसलिए मैं उनके लिए उनकी आइटम गर्ल की तरह हो गया हूं। वे मेरे बयानों पर सिर्फ और सिर्फ अपनी राजनैतिक रोटियां सेकते रहके हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply