यूपीसीएल ट्रिप रिले खरीद मामले में गठित जांच टीम में होगा बदलाव

Please Share

यूपीसीएल ट्रिप रिले खरीद मामले में गठित जांच टीम में होगा बदलाव 2 Hindi News Bharat »

-हैलो उत्तराखंड न्यूज की खबर का बड़ा असर

देहरादूनः सुर्खियों में रहने वाले उत्तराखंड यूपीसीएल विभाग का ट्रिप रिले खरीद में पाए गए गड़बड़झाला उजागर होने के बाद गठित जांच टीम को बदला जायेगा।

हैलो उत्तराखंड न्यूज से बात करते हुए प्रदेश उर्जा सचिव राधिका झा का कहना है कि बनाई गई कमेटी के सदस्यों को बदलने के तत्काल निर्देश दे दिए जायेंगें।

गौरतलब है कि महकमे का ट्रिप रिले की खरीदारी करने में में हैलो उत्तराखंड न्यूज पहले भी अवगत करवा चुका है कि विभाग ने कंपनी से ट्रिप रिले तय दामों से अधिक कीमत पर खरीदा। जिसके बाद मामला सामने आया तो विभाग के एमडी बी.सी.के मिश्रा ने मामले में जांच टीम गठित की, लेकिन जांच टीम में जिन सदस्यों को रखा गया वे खुद इस घपले के संदिग्ध अधिकारी माने जाते हैं। बता दें कि जांच टीम में शामिल मुख्य अभियंता पीसी पांडेय रूद्रपुर में रिले खरीद के दौरान अधिशासी अभियंता तथा निदेशक परियोजना एमके जैन पूर्व में विभाग के एमडी रह चुके हैं।

You May Also Like

Leave a Reply