राजीव महर्षि बने नए कैग, सुनील अरोड़ा बने चुनाव आयुक्त

Please Share

राजीव महर्षि बने नए कैग, सुनील अरोड़ा बने चुनाव आयुक्त 2 Hindi News Bharat »

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि को भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) नियुक्त किया गया है। वहीँ चुनाव आयोग में आयुक्त के एक खाली पद पर नियुक्ति को लेकर भी फैसला लिया गया। जिसमें सुनील अरोड़ा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।

राजीव महर्षि वर्तमान कैग शशिकांत शर्मा की जगह ली, जिनकी नियुक्ति 2013 में यूपीए सरकार के दौरान हुई थी।  सूत्रों के अनुसार राजीव महर्षि को एनडीए सरकार के भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है।

उधर गृह सचिव राजीव महर्षि के सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव गौबा ने बृहस्पतिवार को यह पद संभाल लिया। वहीं रंजन कुमार घोष को महालेखा परीक्षक(सीएजी) का उप-नियंत्रक नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ नौकरशाह राजीव कुमार को वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) का सचिव, गुजरात कैडर की अनीता करवाल को सीबीएसई का चेयरपर्सन बनाया गया है। साथ ही केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 17 प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

आईएएस अधिकारी अनीता करवाल को राजेश कुमार चतुर्वेदी की जगह नियुक्त किया गया है, जबकि राजेश को राष्ट्रीय कौशल विकास प्राधिकरण का महानिदेशक बनाया गया है। वहीँ झारखंड कैडर के 1984 बैच के अधिकारी राजीव कुमार को अंजुली चिब दुग्गल की जगह नियुक्त किया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply