राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड…सड़क मार्ग से गए हरिद्वार…

Please Share
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड…सड़क मार्ग से गए हरिद्वार… 2 Hindi News Bharat »

देहरादून: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विशेष विमान से दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे जहाँ उनके स्वागत के लिए राज्यपाल डॉक्टर केके पॉल, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश के मुख्य सचिव पुलिस के डीजीपी सहित अन्य  आलाधिकारियों एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

मौसम खराब होने की वजह से उनका काफिला सड़क मार्ग से हरिद्वार पहुंचा जहां राष्ट्रपति ने अपने परिवार के साथ गंगा पूजन किया। हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड श्रीगंगा सभा के 7 पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन कराया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड…सड़क मार्ग से गए हरिद्वार… 3 Hindi News Bharat »

आपको बता दें कि राष्‍ट्रपति हरिद्वार में गंगा पूजन के बाद कुछ समय दिव्य प्रेम सेवा मिशन में बिताएंगे। और रविवार को केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन के बाद राष्ट्रपति दिल्ली वापस लौटेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद कोविंद का यह पहला दौरा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply