राहुल का मंदिरों में दर्शन, बीजेपी-आरएसएस की कट्टरता को कड़ा जवाब

Please Share
राहुल का मंदिरों में दर्शन, बीजेपी-आरएसएस की कट्टरता को कड़ा जवाब 2 Hindi News Bharat »

बीजेपी जिस प्रकार कांग्रेस को हिंदू विरोधी सरकार मानती आई है वहीं कांग्रेस इस विरोध की स्थिति को साफ करने में दिख रही है। जिसका उदाहरण हमें गुजरात दौरे में देखने को मिल रहा है।

गुजरात दौर पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चार मंदिरों में जाकर दर्शन कर अपनी हिंदुवादी छवि को पेश किया। वहीं इस कड़ी को कांग्रेस आरएसएस और बीजेपी के कट्टर हिंदूवाद को जवाब देने के रूप में मान रही है।

साथ ही गुजरात दौरे पर गए राहुल गांधी ने किसानों से वादा किया कि यदि कांग्रेस इस बार चुनाव में आ जाती है तो कांग्रेस केवल 10 दिनों के अन्दर किसानों के कर्ज माफ करेगी।

गौरतलब है कि बीजेपी लगातार कांग्रेस को हिंदू विरोधी करार देती आई है। जिसे लेकर राहुल गांधी के गुजरात दौरे पर चार मंदिरों से आर्शीवाद लेने पर कांग्रेस कहीं न कहीं अपनी छवि बनाती नजर आ रही है। अब देखना होगा कि कांग्रेस के इस कदम से क्या कुछ हासिल होता है। क्यांकि गुजरात विधानसभा चुनाव से कांग्रेस पिछले 20 सालों से बाहर है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply