रूद्रप्रयाग के तल्लानागपुर क्षेत्र में दुखद घटना

Please Share

रूद्रप्रयाग के तल्लानागपुर क्षेत्र में दुखद घटना 2 Hindi News Bharat »

कुलदीप राणा , रूद्रप्रयाग

देर रात रुद्रप्रयाग से 22 किलोमीटर आगे चोपता के समीप उर्खोली गांव से 200 मीटर पहले बरातियों को लेकर लौट रही एक मैक्स खाई में जा गिरी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि सात पूरी तरह से घायल हो गये हैं घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर अस्पताल ले जाया गया वहां से उनको देहरादून रैफर कर दिया गया है। हैलो उत्तराखण्ड की टीम से बात करते हुए एस.पी रुद्रप्रयाग प्रहलाद नारायण मीना  ने बताया कि हादसा देर रात करीब दस बजे हुआ।
मैक्स वाहन बरात लेकर जखोली ब्लॉक के सोरखोली गांव से उर्खोली लौट रही थी। मैक्स अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई , दुर्घटना का कारण खराब रोड बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्यू आपरेशन शुरू किया।
जिनमें मृतक बीरेन्द्र सिंह रौथाण 46 (ड्राईवर), कु. हेमा पुत्री वीरेन्द्र 16 निवासी धरांजी, आशा देवी पत्नी यशवीर सिंह चौहान 30, आदित्य पुत्र यशवीर सिंह चौहान 12, आशना पुत्री यशवीर सिंह चौहान 9 निवासी सरमोला पोखरी, सुमित्रा देवी पत्नी मुकेश मल्ल 32 निवासी बंगोली, सीता देवी पत्नी दिलवर सिंह 26 निवासी गडूना, मलिका पुत्री राजपाल खत्री निवासी उर्खोली शामिल हैं।
वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार देर रात्रि रुद्रप्रयाग जिले में चोपता में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुख व शोक व्यक्त किया गया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घडी में शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रित को एक लाख रुपये गम्भीर घायलों को 50 हजार रुपये व सामान्य घायलों को 25 हजार रुपये की सहायता के निर्देश दिए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply