लालू यादव के दामाद शैलेश पर ईडी का शिकंजा – मनी लॉन्ड्रिंग का है आरोप

Please Share

लालू यादव के दामाद शैलेश पर ईडी का शिकंजा – मनी लॉन्ड्रिंग का है आरोप 2 Hindi News Bharat »

लालू यादव औऱ उनके परिवार पर एक बाद एक शिकंजा कसता ही जा रहा है…

आज लालू प्रसाद के दामाद शैलेश को ईडी टीम अपने साथ सैनिक फार्म में पूछताछ के लिए ले गई है।

इससे पहले लालू की बेटी मीसा भारती और उनके पति से ईडी टीम 5 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है।बता दें कि घिटोरनी फॉर्म पर हो रही पूछताछ के बाद ईडी शैलेश को सैनिक फार्म ले जा रही है।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव के परिवार पर सीबीआई और ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। उनके घर और ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी के सिर्फ 24 घंटों के अंदर उनकी बेटी मीसा भारती के तीन ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने छापा मारा है। इसके तहत दिल्‍ली के सैनिक फार्म इलाके में स्थित फार्म हाउस, बिजवासन और घिटोरनी में उनके ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। मनी लांड्रिंग केस में यह छापेमारी की गई है। उनके सैनिक फार्म हाउस की कीमत 50 करोड़ मानी जाती है और यह 2.8 एकड़ में फैला हुआ है।

लाइव अपडेट्स

सुबह बजेः लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और उनके दामाद शैलेश कुमार के दिल्ली स्थित तीन जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी।

दोपहर 12 बजे- पिछले चार घंटों से दिल्ली के सरला विला में मीसा और शैलेश से ईडी की पूछताछ जारी।

दोपहर 3.45: मीसा भारती के पति शैलेश से पूछताछ के बाद ईडी की टीम उन्हें अपने साथ लेकर गई है।

बता दें कि मीसा भारती और शैलेश कुमार पर आरोप है कि मीसा और उनके पति शैलेश ने मनी लॉन्ड्रिंग की है। मीसा और उनके पति पर 8000 करोड़ की ब्लैकमनी को व्हाइट करने का आरोप है। इस मामले में जांच चल रही है, जिसमें कई लोगों द्वारा शैल कंपनियो के जरिए कालेधन को सफेद करने का आरोप है। दिल्ली के बिजवासन और सैनिक फार्म इलाके में मीसा के फार्म हाउसों पर छापेमारी चल रही है। उनके सैनिक फार्म हाउस की कीमत 50 करोड़ मानी जाती है और यह 2.8 एकड़ में फैला हुआ है।

मालूम हो कि मीसा के घर छापेमारी से ठीक एक दिन पहले  पहले लालू प्रसाद के यादव के घर और दूसरे कई ठिकानों की तलाशी सीबीआई ने ली थी। इन सारे भ्रष्टाचार के आरोपों पर लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कहने पर निशाना बनाया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply