शराब पीकर बाइक चलाना पड़ा भारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर…

Please Share
शराब पीकर बाइक चलाना पड़ा भारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर… 2 Hindi News Bharat »

देहरादून: नशे में धुत होकर आधी रात को बाइक चला रहे यू0पी0ई0एस0 के दो छात्र थाना प्रेमनगर स्थित पौंधा रोड पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए दून अस्पताल पहुंचाया जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और दुसरे घायल युवक को इलाज के लिए इंद्रेश अस्पताल रेफ़र कर दिया।

दोनों युवकों की पहचान रीवा, मध्यप्रदेश निवासी अमित पांडे और ऋषिकेश निवासी अमित गोदियाल के रूप में हुई है। मध्यप्रदेश निवासी अमित पांडे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया हैं। और अमित पांडे के शव को पोस्टमार्टम  के लिए दून अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

You May Also Like

Leave a Reply