संपन्न हुआ सेना अलंकरण समारोह, 57 वीर योद्धाओं को मिला सम्मान

Please Share
संपन्न हुआ सेना अलंकरण समारोह, 57 वीर योद्धाओं को मिला सम्मान 2 Hindi News Bharat »

रानीखेतः भारत मां के वीर जवान जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी और जिन्होंने दुश्मनों के मनसूबों को नाकाम कर दिखाया आज उन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सैनिक अलंकरण सम्मान से विभुषित किया गया।

यह सम्मान सैनिकों को सेना की मध्य कमान के जीओसी ले0 ज0 बलवन्त सिंह नेगी ने दिया। उन्होंने 57 सैन्य अधिकारियों, सैनिको और  वीर सैनिको की पत्नियों को सम्मानित किया।

लैफ्टिनेट जनरल बलवंत सिंह ने 32 राष्ट्रीय राइफल्स के राइफल मैन शशिर मल की पत्नी संगीता मल को वीर नारी का दर्जा देते हुए शशिर मल को मरणोपरान्त सेना मेडल देकर सम्मानित किया। 31 राष्ट्रीय राइफल्स के ले0 कर्नल नितिन गुप्ता को सेना मेडल शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 42 राष्ट्रीय राइफल्स (मैकेनिकल इंफैन्ट्री) के मेजर कमल जांगिड़, राजपूत रेजिमेन्ट के मेंजर आकाश तापड़िया, 42 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर एस0 तिवारी, मेजर एस0 पॉल को भी सम्मानित किया गया। वीर नारी का सम्मान देते हुए बबीता देवी को उनके पति वेद मिश्र चौधरी को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से नवाजा गया। इसके साथ ही 4 युद्ध सेवा मेडल, एक सेना मेडल (मरणोपरान्त), 6 सेना मेडल (वीरता), 7 सेना मेडल (विशिष्ट सेवा), 14 विशिष्ट सेवा मेडल, 6 जी0ओ0सी0. इन सी यूनिट प्रशस्ति पत्र, 18 सूर्या ट्रॉफी, एक सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 1 जीवन रक्षा पदक, प्रदान किये गये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply