सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए आशाओं ने किया हवन….

Please Share

उत्तरकाशी: धरना प्रदर्शन कर रही आशाओं ने सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में केंद्र तथा राज्य सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। वहीं भगवान काशी विश्वनाथ से प्रार्थना की जल्द ही सरकार को सद्बुद्धि आये और आशाओं की मांगों का निस्तारण हो।

आशाओं की तरफ से चेतावनी  भी दी गई कि अगर उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता है, तो आगामी 4दिसंबर को उग्र आंदोलन के साथ महारैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान आशाओं की जिला अध्यक्ष सरिता जोशी ने कहा कि काफी लंबे समय से हम सभी अपनी जायज मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें की वेतन बढ़ोत्तरी, निर्धारित मानदेय तथा पेंशन के साथ अन्य मांगे है लेकिन सरकार के कानो में जूं तक नहीं रेंग रही है। जिस कारण हमें मजबूर होकर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन करना पड़ रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply